What your job derim

Menu

Search

शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी : अब इस जिले में शिक्षक बहाली का विज्ञप्ति जारी

Join Us On

Whatsapp Telegram

शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी : अब इस जिले में शिक्षक बहाली का विज्ञप्ति जारी

शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी : अब इस जिले में शिक्षक बहाली का विज्ञप्ति जारी

शिक्षक प्रशिक्षण पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी भरी खबर है। शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। अब झारखंड के गढ़वा और सरायकेला खरसांवा जिला के बाद एक औऱ जिला शिक्षक बहाली को लेकर विज्ञप्ति जारी की है।

आदर्श विद्यालय योजना अन्तर्गत जिले के उत्कृष्ट विद्यालयों (Schools of Excellence ) एवं प्रखण्ड स्तरीय आदर्श विद्यालयों में संविदा पर शिक्षकों की बहाली होगी।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार के संकल्प संख्या 697, दिनांक 15.03. 2022 के अनुरुप उपायुक्त सह-अध्यक्ष, जिला स्तरीय चयन समिति के आदेशानुसार आदर्श विद्यालय योजना अन्तर्गत जिले के निम्नांकित उत्कृष्ट विद्यालयों (School of Excellence) एवं प्रखण्ड स्तरीय आदर्श विद्यालयों जिन्हें राज्य सरकार की महात्वाकांक्षी आदर्श विद्यालय योजना के अन्तर्गत गुणवत्त शिक्षा के केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है में अल्पकालीन संविदा आधारित स्नातकोत्तर प्रशिक्षित एवं स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के चयन हेतु योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन निम्न अंकित शर्तों के अधीन आमंत्रित किया गया है।

6 फरवरी से पहले मांगा गया आवेदन

अब गोड्डा जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विज्ञप्ति जारी की गई है।
जिसमें योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा गया है।
विहित प्रपत्र ( आवेदन का प्रारूप परिशिष्ट ‘ख’ के रूप में संलग्न) में आवेदन संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गोड्डा नया समाहरणालय भवन, तृतीय तल, ब्लॉक-सी, पाण्डुबथान, गोड्डा कार्यालय में आवेदन को विहित प्रपत्र में निबंधित डाक द्वारा दिनांक… 06.02.23 के अपराह्न 05:00 बजे तक मांगा गया है। साधारण डाक से भेजे गये आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्धारित समय सीमा के पश्चात भी प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे।

चयन हेतु विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन प्रपत्र का प्रारूप जिले के अधिकारिक वेबसाईट
(www.godda.nic.in) पर देख सकेंगे। चयन के संबंध में अद्यतन जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय अथवा जिले के उपरोक्त अंकित अधिकारिक वेबसाईट पर भी देख सकते हैं।
अभ्यर्थी का दायित्व होगा कि वे नियमित रूप से अवलोकन करते हुए चयन संबंधी जानकारी प्राप्त करें।

आवेदन शुल्क :

चयन परीक्षा हेतु शुल्क 100/-रु. होगी परन्तु अनुसूचित जाति/जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए यह 50/-रु. निर्धारित की जाती है।
आवेदन शुल्क Crossed Demand Draft / Bankers Cheque जिला शिक्षा पदाधिकारी, गोड्डा के पदनाम से Payable at गोड्डा स्वीकार किए जायेंगे।

इतने पदों पर बहाली

सरायकेला खरसांवा में TGT के विभिन्न विषयों के 30 पदों और PGT के विभिन्न विषयों के 27 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।
यह आवेदन उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला चयन समिति गढ़वा व जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना के द्वारा जारी की गई है।

ये मांगी गई आहर्ता

(1) स्नातकोत्तर प्रशिक्षित (PGT) शिक्षकों हेतु :-
राज्य सरकार या केन्द्र सरकार या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से संबंधित विषय जिसमें चयन होना है में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री परंतु अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री। • साथ ही मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से बी०एड० अथवा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिसद् द्वारा बी०एड० के समकक्ष घोषित डिग्री।

(i) स्नातक प्रशिक्षित (TGT) शिक्षकों हेतु :-

राज्य सरकार या केन्द्र सरकार या विश्वविद्यालय अनुदान द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से संबंधित विषय जिसमें चयन होना है में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक की डिग्री परंतु अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु न्यूनतम 40 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक की डिग्री।साथ ही मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से बी०एड० अथवा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् द्वारा बी0एड0 समकक्ष घोषित डिग्री।

2 उम्र :-

• न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा क्रमशः 21 और 55 वर्ष होगी। • उम्र का आकलन 31.12.2022 के आधार पर किया जाएगा।

आरक्षण :

चयन में झारखण्ड राज्य द्वारा जिला स्तरीय हेतु आरक्षण रोस्टर का पालन किया जाएगा।
• आरक्षित पदों पर झारखण्ड में निवास करने वाले अभ्यर्थियों जिन्हें झारखण्ड सरकार के अधीन सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत आरक्षण प्रमाण पत्र के आधार पर आरक्षण का दावा मान्य किया जाएगा।

4. संविदा शिक्षक की मासिक परिलब्धि :-

स्नातकोत्तर प्रशिक्षित (PGT) शिक्षक (सभी विषय) : रुपये 27500/-

स्नात प्रशिक्षित (TGT) शिक्षक (सभी विषय) : रुपये 26250/-

बड़ी खबर : बीएड पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी : अब इस जिले में भी पीजीटी टीजीटी शिक्षकों की बहाली का विज्ञप्ति जारी

बड़ी खबर : PGT TGT शिक्षक नियुक्ति : झारखंड में शिक्षक बहाली को लेकर झारखंड सरकार ने जारी की विज्ञप्ति

Download PDF Here

https://newsjhupdate.com/wp-content/uploads/2023/01/Notification-cisf-Constable-Posts.pdf

Leave a Comment

CommentNameEmailWebsite

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Current News

दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए खुफिया विभाग में 1675 पदों पर निकली भर्ती, इस तिथि से करें आवेदन

Read More »

अवमानना के मामले में परिवहन सचिव और डीटीओ हाई कोर्ट में हुए हाजिर, जानें पूरा मामला

Read More »

Join Indian Navy SSC Bharti IT Bharti 2023 : Total 70 Post, Apply Online

Read More »

LIC ADO Recruitment 2023 एलआईसी की तरफ से बड़ी भर्ती आ रही है

Read More »

शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी : अब इस जिले में शिक्षक बहाली का विज्ञप्ति जारी

Read More »

जेटेट पास पारा व गैर पारा की बड़ी बैठक : सीधी नियुक्ति के लिए बनी रणनीति , सरकार का फैसला ?

Read More »

CONTACT US

  • editor@newsjhupdate.com

FOLLOW US ON

Twitter Youtube Whatsapp Telegram

© 2023 Reserved NEWS JH UPDATE | Designed & Managed by Website designing company – Traffic Tail

Design a site like this with WordPress.com
Get started